Newshaat_Logo

'न्यूज़ हाट' की खबर का असर: पटना ज़ू का लक्ष्मण झूला दर्शकों के लिए फिर से खुला

 
Patna zoo

Patna Zoo: पटना जू से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। न्यूज़ हाट द्वारा पिछले महीने ज़ू की बिगड़ती व्यवस्थाओं पर एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रसारित की गई थी, जिसमें टॉय ट्रेन, चिल्ड्रेन पार्क और लक्ष्मण झूला की जर्जर स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया था। इस रिपोर्ट के माध्यम से ज़ू प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया।

Patna zoo

अब यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बंद पड़ी व्यवस्थाओं में से एक बच्चों के लिए लोकप्रिय लक्ष्मण झूला को पूरी तरह से दुरुस्त कर दोबारा शुरू कर दिया गया है। झूला खुलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और वे वहां खेलते-कूदते नजर आ रहे हैं।

न्यूज़ हाट की इस पहल ने न सिर्फ व्यवस्था में सुधार लाने में भूमिका निभाई, बल्कि यह भी दिखाया कि जागरूक पत्रकारिता से सकारात्मक बदलाव संभव है।