Newshaat_Logo

बेतिया में मंत्री नंदकिशोर राम ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- देश को प्रेरित करता है यह कार्यक्रम

 
बेतिया में मंत्री नंदकिशोर राम ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- देश को प्रेरित करता है यह कार्यक्रम
Bihar news: पश्चिम चंपारण के रामनगर में बिहार सरकार के डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

रामनगर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जनक साह नगर मंडल अध्यक्ष समेत करीब दो सौ से अधिक समर्थकों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से लगातार आकाशवाणी के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कही जाने वाली बातें समाज और देश के लिए प्रेरणादायक होती हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों और सकारात्मक पहल को ‘मन की बात’ में स्थान देते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनता में उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को देशहित और समाजहित में महत्वपूर्ण बताया। वहीं आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे।