Movie prime

संकट के बीच भारतीय कप्तान का साहस! ‘नंदा देवी’ जहाज को खतरनाक होरमुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित भारत ला रहे कैप्टन धीरज छापड़िया

गैस और क्रूड ऑयल से भरे जहाज को संवेदनशील समुद्री मार्ग से निकालकर पेश की जिम्मेदारी और देशभक्ति की मिसाल
 
संकट के बीच भारतीय कप्तान का साहस! ‘नंदा देवी’ जहाज को खतरनाक होरमुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित भारत ला रहे कैप्टन धीरज छापड़िया
Newshaat Desk: कठिन परिस्थितियों में भी साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कप्तान धीरज छापड़िया इन दिनों चर्चा में हैं। ओडिशा के कांटाबाजी निवासी स्वर्गीय रमेश कुमार छापड़िया के पुत्र कैप्टन धीरज इस समय गैस और क्रूड ऑयल से भरे जहाज नंदा देवी आयल टैंकर को सुरक्षित भारत की ओर लेकर आ रहे हैं।

यह जहाज दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में गिने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ से गुजर रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में इस मार्ग से किसी भी बड़े जहाज को सुरक्षित निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

बताया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मसौद पेज़ेशकियाँ के बीच बातचीत के बाद यह जहाज तिरंगा लहराते हुए सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कैप्टन धीरज की भूमिका और भी अहम मानी जा रही है।

कैप्टन धीरज का यह कदम केवल एक जहाज को सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का भी एक जीवंत उदाहरण बन गया है।

इस उपलब्धि पर महेश जलन, संयोजक-  वैवाहिक प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने कैप्टन धीरज को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहस और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है।

देश के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों से भरे इस जहाज को सुरक्षित भारत लाने की जिम्मेदारी निभा रहे कैप्टन धीरज छापड़िया आज कई लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का कारण बन गए हैं।