IRCTC ने शुरू की दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा ट्रेन की बुकिंग: 18 जनवरी 2026 से चलेगी ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ 14 रात–15 दिन की यात्रा में तिरूपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी समेत कई धामों का दर्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने मंगलवार को बेतिया के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दक्षिण भारत यात्रा के लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ की घोषणा की। यह ट्रेन 18 जनवरी 2026 को दो प्रमुख धामों के साथ दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

14 रात–15 दिन की भव्य तीर्थ यात्रा
IRCTC के अनुसार यह विशेष यात्रा कुल 14 रात और 15 दिन की होगी। ट्रेन यात्रियों को निम्नलिखित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी—
• तिरूपति
• रामेश्वरम
• मदुरै
• कन्याकुमारी
• तिरुवनंतपुरम
• मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
• जगन्नाथ पुरी
स्लीपर, 3AC और 2AC – कुल 650 सीटें
इस यात्रा के लिए ट्रेन में तीन श्रेणियों की व्यवस्था की गई है—
• स्लीपर कोच
• 3AC
• 2AC
कुल 650 सीटों की बुकिंग खोली गई है, जिसमें से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन तक 300 यात्रियों ने अपनी सीटें बुक कर ली हैं।
बेतिया से कई स्टेशनों के रास्ते चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन बेतिया से शुरू होकर यात्रियों को निम्न स्टेशनों से लेगी: रक्सौल → सीतामढ़ी → दरभंगा → समस्तीपुर → मुजफ्फरपुर → हाजीपुर → पाटलिपुत्र → पटना → बख्तियारपुर → किऊल → जसीडीह → आसनसोल → बांकुड़ा → मेदिनीपुर → हिजली → बालेश्वर

यात्रा किराया और सुविधाएं
यात्रा शुल्क में खाना, रहना, परिवहन व स्थानीय दर्शन शामिल होगा।
किराया इस प्रकार है—
• स्लीपर – ₹27,535
• 3AC – ₹37,500
• 2AC – ₹51,405 प्रति यात्री
ग्रुप बुकिंग पर छूट
बेतियावासियों के लिए IRCTC ने विशेष ऑफर दिया है। 10 लोगों का समूह एक साथ बुकिंग करता है तो प्रति यात्री ₹750 की छूट प्रदान की जाएगी।
बुकिंग और हेल्पलाइन नंबर
बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं- +91 8595937731 / 32
रिपोर्टर – आशिष कुमार, प. चंपारण, बेतिया







