Movie prime

सवा लाख दीपों से जगमग होगा पटना का इस्कॉन मंदिर, थाईलैंड के फूल बढ़ाएंगे शोभा

 

पटना के इस्कॉन मंदिर में 1 नवंबर को दिवाली और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। मंदिर की सजावट के लिए, कोलकाता और बेंगलुरु से 8 टन फूल मंगाए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से दीप की खरीदारी जरूरतमंद कुम्हारों से की गई है। ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। वृंदावन और अयोध्या के तर्ज पर सजावट की जाएगी।

मंदिर के प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने बताया कि भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा। सवा लाख दीप से भगवान के लीला के अनुरूप उस आकृति की सजावट की जाएगी। दिवाली के एक दिन बाद 2 नवंबर को मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। 4 मन सूजी से गोवर्धन पहाड़ बनाया जाएगा। सुबह से शाम तक परिक्रमा होगी। जितने श्रद्धालु आएंगे सबको परिक्रमा करने का मौका मिलेगा। जो फल वृंदावन में परिक्रमा करने का मिलता है, वही फल यहां भी मिलेगा। यहां आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद भी दिया जाएगा।

नंद गोपाल दास ने आगे बताया कि इस बार मंदिर प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 3 और 5 नवंबर को रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के जरिए आने वाले लोगों को मुफ्त में सामग्री दी जाएगी।