Movie prime

महागठबंधन के टूट पर बोले जगदानंद सिंह, कहा- फूट तो NDA में है

 

बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद ने अलग-अलग लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर लगातार महागठबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। राजद की ओर से इन सभी सवालों पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन नीतियों से बना है। राजद और कांग्रेस की नीति एक है। इसमें कोई दरार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कृषि नीति, जनसंख्या नियंत्रण और जातिगत जनगणना नीति पर राजद और कांग्रेस एक हैं। इन नीतियों में हमलोगों के बीच कोई टकराव नहीं है। वहीं उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि फूट तो एनडीए में है। जदयू और भजपा की नीतियों में अंतर है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून, जनसंख्या नियंत्रण और जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा और जदयू में मतभेद है। 

वहीं लालू यादव के 'जेल भरो आंदोलन' वाले बयान को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। बड़े-बड़े नेता को जेल जाना पड़ता है। पहले भी कई नेता आंदोलन के दौरान जेल गए हैं। यहां आपको बता दें कि बीते रोज राजद के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लालू यादव ने कहा था कि जेल भरो आंदोलन करें, जेल से ही स्वराज मिलता है। जब जेल भरने लगता है तो किसी की सरकार हो गिर जाती है। 

वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा और जदयू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तनाशाही, संप्रदायिक फैलाने वाले लोग, किसान विरोधी लोग, अर्थव्यवस्था खत्म करने वाले लोग और दबे कुचले वर्ग को सताने वाले लोग के खिलाफ राजद हमेशा लड़ती रही है और आगे लड़ती रहेगी। लालू यादव के जेल के दौरान प्रचार करने को लेकर कहा कि 'प्रचार क्यों नहीं करेंगे'। लालू यादव गरीबों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। 

राजद और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर NDA ने साधा निशाना, RJD प्रवक्ता ने बचाव में कही ये बातें- https://newshaat.com/bihar-local-news/jdu-targets-rjd-and-congress-alliance-rjd-spokesperson-gave/cid5417264.htm