Newshaat_Logo

महनार में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे जय सिंह राठौड़, टीम के साथ चलाया राहत अभियान

 
महनार में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे जय सिंह राठौड़, टीम के साथ चलाया राहत अभियान

Bihar Flood News: बाढ़ की मुश्किलों से जूझ रहे महनार विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच राहत और सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जय सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने विधानसभा के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

इस दौरान टीम ने प्रभावित लोगों से उनकी परेशानियों की जानकारी ली। बाढ़ के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही दिक्कतों को समझने के साथ जरूरतमंद परिवारों को यथासंभव राहत सामग्री और जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

‘महनार मेरा परिवार है’, जय सिंह राठौड़

राहत अभियान के दौरान जय सिंह राठौड़ ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में महनार के लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जिन इलाकों में बाढ़ का असर है, वहां सेवा और सहायता का काम आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए और मुश्किल समय में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जय सिंह राठौड़ ने कहा, “महनार मेरा परिवार है और परिवार के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य भी है और संकल्प भी। हमारी टीम आगे भी पूरी तत्परता के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में जुटी रहेगी।”

प्रभावित इलाकों में लगातार मदद पहुंचाने का दावा

राहत अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के बीच राहत सामग्री और सहयोग पहुंचाए जाने से मुश्किल समय में मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

जय सिंह राठौड़ की टीम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।