Movie prime

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जनसुराज का कार्यक्रम: सफल महिलाओं को किया सम्मानित, साझा कीं प्रेरणादायक कहानियां

 
महिला सशक्तिकरण को समर्पित जनसुराज का कार्यक्रम: सफल महिलाओं को किया सम्मानित, साझा कीं प्रेरणादायक कहानियां
Bihar news: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जान सुराज की ओर से महिलाओं को सम्मानित करने और उनके संघर्ष व उपलब्धियों को सामने लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर जनसुराज से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न अन्य सफल महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Bihar news

सम्मान और प्रेरणा का मंच

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सभी महिलाओं को मनी प्लांट और शॉल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके काम को सराहना है।

इसके बाद एक-एक कर मंच पर आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कई महिलाओं ने अपने संघर्ष, उपलब्धियों और जीवन के सफर की कहानियां सुनाईं। इन कहानियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को काफी प्रेरित किया।

शाम तक चला कार्यक्रम

महिलाओं के अनुभव साझा करने और सम्मान समारोह का सिलसिला करीब शाम तक जारी रहा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और अतिथियों के बीच बातचीत और विचार-विमर्श का दौर भी चला।

अंत में वितरित किए गए फूड पैकेट

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के बीच फूड पैकेट भी वितरित किए गए।

आयोजकों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करना तथा उनकी प्रेरणादायक कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।