मोकामा में धूमधाम से मना विधायक अनंत सिंह का जन्मदिन, शुभकामनाएं देने पहुंचे जदयू नेता
जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अनंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि अनंत सिंह क्षेत्र की जनता के बीच एक मजबूत और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर विधायक की पत्नी नीलम देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अनंत सिंह को लाल गुलाब भेंट कर उनके सुखद और सफल जीवन की मंगलकामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
मोकामा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय अनंत सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। लगातार कई बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके अनंत सिंह का क्षेत्र में मजबूत जनाधार माना जाता है। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







