Newshaat_Logo

जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक, सरदार पटेल भवन में आयोजित हुआ विदाई समारोह

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र कुमार अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले सरदार पटेल भवन में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक जितेंद्र कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
 
जितेंद्र कुमार

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र कुमार अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले सरदार पटेल भवन में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक जितेंद्र कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में निगरानी विभाग के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार, विशेष शाखा के महानिदेशक कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शिरकत की।

इस मौके पर अधिकारियों ने जितेंद्र कुमार के बिहार पुलिस में लंबे कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। साथ ही उनके कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जितेंद्र कुमार ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया है। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

वहीं, अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में उनके सफल कार्यकाल, नई जिम्मेदारी में बेहतर उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिहार पुलिस परिवार की ओर से भी जितेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।