Newshaat_Logo

पटनावासियों के लिए खुशखबरी! नई रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें, अंतिम चरण में पहुंची तैयारी

Patna: इस पूरी रेल लाइन का निर्माण दो हिस्सों में किया गया है. पहला हिस्सा नेउरा से जट डुमरी तक 18 किलोमीटर का है, जबकि दूसरा हिस्सा जट डुमरी से दनियावां के बीच 24 किलोमीटर का है. जट डुमरी से दनियावां के बीच पहले से ही ट्रेनें चल रही हैं. अब नेउरा से जट डुमरी के बीच का काम भी पूरा हो चुका है.
 
bihar

Patna: बिहार की राजधानी पटना के रेल नेटवर्क को जल्द ही एक नया विकल्प मिलने वाला है. नई रेलवे लाइन पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की दिशा में तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. अब इस रेलखंड पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) के निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के बाद नियमित ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है.

Rail Line In Bihar: बिहार में 11 सालों में इतनी मजबूत हुई रेल कनेक्टिविटी,  आंकड़ों से जानिए कितना हुआ सुधार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई लाइन के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. CRS निरीक्षण के दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग सिस्टम, पुल-पुलियों और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी.  इसके बाद सफल स्पीड ट्रायल होने पर यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी. अलग-अलग स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर तैनात हो चुके हैं और सिग्नलिंग का काम भी पूरा हो गया है. अब बस रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण का इंतजार है. इसके बाद हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें दौड़ने लगेंगी.

दो चरणों में बना है पूरा प्रोजेक्ट

इस पूरी रेल लाइन का निर्माण दो हिस्सों में किया गया है. पहला हिस्सा नेउरा से जट डुमरी तक 18 किलोमीटर का है, जबकि दूसरा हिस्सा जट डुमरी से दनियावां के बीच 24 किलोमीटर का है. जट डुमरी से दनियावां के बीच पहले से ही ट्रेनें चल रही हैं. अब नेउरा से जट डुमरी के बीच का काम भी पूरा हो चुका है. यह नई लाइन नेउरा रेलवे गुमटी के पूरब-दक्षिण साइड से शुरू होती है. इस प्रोजेक्ट के तहत दनियावां से बिहारशरीफ (38 किमी) तक पहले ही ट्रेनें चल रही हैं. अब नेउरा से जट डुमरी लाइन शुरू होते ही मेन लाइन से बिहारशरीफ का सीधा संपर्क हो जाएगा.

The 18.2 km railway line between Jatdumri and Neura could not be laid in  five years.

CRS निरीक्षण के बाद मिलेगी मंजूरी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक बिछाने, सिग्नल और सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम पूरे हैं. स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं भी तैयार कर ली गई हैं. जल्द ही रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस रूट का दौरा करेंगे. वे ट्रैक की मजबूती, पुल-पुलियों, सिग्नलों और फाटक की जांच करेंगे. सब कुछ सही पाए जाने पर तुरंत ट्रेनें चलाने की अनुमति मिल जाएगी.

यात्रियों और रेलवे को मिलेंगे ये बड़े फायदे

इस नई रेल लाइन के चालू होने से दानापुर रेल मंडल को एक बेहतरीन वैकल्पिक रूट मिल जाएगा. इससे कई बड़े फायदे होंगे:

पटना जंक्शन पर कम होगी भीड़: फिलहाल पटना जंक्शन और पटना-राजेंद्रनगर रूट पर ट्रेनों का बहुत ज्यादा दबाव रहता है. नई लाइन शुरू होने से कई ट्रेनों को इस रास्ते डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी दूर होगी.

मालगाड़ियों के लिए नया रास्ता: इस रूट का इस्तेमाल मालगाड़ियों के लिए भी किया जाएगा. मालगाड़ियों के इस तरफ शिफ्ट होने से यात्री ट्रेनों के लिए मुख्य रूट पर ज्यादा समय (स्लॉट) मिल सकेगा.

एमरजेंसी में मददगार: अगर कभी किसी वजह से मुख्य रेल रूट जाम या बाधित होता है, तो ट्रेनें इस वैकल्पिक रास्ते से आसानी से निकाली जा सकेंगी.

इस रूट के चालू होने से नेउरा, दनियावां और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को पटना आने-जाने के लिए सीधा साधन मिल जाएगा. इससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों का समय बचेगा. साथ ही इलाके में खेती-किसानी के सामान को लाने-ले जाने और छोटे उद्योगों को बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी.