Newshaat_Logo

27 जून Weather Update: बिहार में आज बारिश, आंधी और ठनका की संभावना, IMD की चेतावनी

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जून को पटना, मोतिहारी, कटिहार समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ठनका गिरने की आशंकाहै. इसके अलावा 28 और 29 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी.
 
BIHAR WEATHER

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मोतिहारी से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. वहीं राजधानी पटना में पुरवा और पछुआ हवाओं के मिलन से गरज-चमक वाले बादल बन रहे हैं, जिससे बारिश और वज्रपात की संभावना बढ़ गई है.

Bihar Weather Today: अगले 72 घंटे में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के  आसार, जानें क्या है IMD का नया अपडेट - bihar rain alert today monsoon 2024  update patna

मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जून को पटना, मोतिहारी, कटिहार समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ठनका गिरने की आशंका है. इसके अलावा 28 और 29 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी.

मोतिहारी में अचानक मौसम बदला: आंधी-ओलावृष्टि-बारिश, पेड़ गिरने से आवाजाही  रुकी, फसलों को भारी नुकसान

इन जिलों में भारी बारिश-ठनका की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. इसके तहत किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में तेज मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने के आसार हैं. प्रशासन ने इन जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
Up Weather:आज अच्छी बारिश के बाद मानसून ठहरने के संकेत, जून-जुलाई में 26  फीसदी कम बरसे मेघ; जानें पूर्वानुमान - Up Monsoon Update After Good Rain  Today Signs Of Stabilizing ...

मौसम बदलने की मुख्य वजह भी जानें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय राज्य में मौसम के बदलने के पीछे कई महत्वपूर्ण मौसमी कारक काम कर रहे हैं.

  • वर्तमान में मानसून ट्रफ राज्य के मोतिहारी से होकर गुजर रहा है.
  • उत्तर बिहार में इस समय पुरवा हवा चल रही है.
  • दक्षिण बिहार के कई इलाकों में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है.
  • पटना में पुरवा और पछुआ हवाओं के आपस में मिलने की स्थिति बनी हुई है.
  • तेज धूप और हवा में मौजूद नमी के मिश्रण के कारण आसमान में गरज-तड़क वाले बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है.

28 और 29 जून को पूरे बिहार में बारिश

उत्तर बिहार के साथ-साथ मौसम विभाग ने दक्षिण मध्य बिहार के जिलों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है. इस क्षेत्र में भी एक से दो स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश (आंधी-पानी) होने की संभावना जताई गई है/ इसके अलावा, मौसम विभाग की ओर से आगामी 28 और 29 जून को पूरे राज्य में व्यापक रूप से कई जगहों पर मूसलाधार और तेज बारिश होने का मजबूत पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

Weather Update: हाए गर्मी! लगातार बढ़ रहे तापमान ने बढ़ायी मुश्किलें, हीटवेव  के बीच मतदान पर असर - weather update increase in temperature heat wave in  india leading to climate change lok

तापमान में गिरावट से हीट वेव का असर कम

पछुआ और पुरवा हवाओं के प्रभाव के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को बिहार के 23 शहरों के पारे में गिरावट आने से लोगों को उमस और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। बादलों के छाए रहने के कारण आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में और कमी आने की उम्मीद है, जिससे मौसम अनुकूल बना रहेगा