Movie prime

ललन सिंह ने JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम बनाई, RCP सिंह का कद घटाया

 

जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद से ललन सिंह फुल फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ललन सिंह ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है।  पदाधिकारियों की नई टीम बना दी गई है। जदयू ने एक बार फिर से केसी त्यागी को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं राजीव रंजन प्रसाद को अब राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। हालांकि, इस टीम में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबियों को जगह नहीं मिली है। 

एड

डॉ आलोक कुमार सुमन जो लोकसभा सांसद हैं, उन्हें एक बार फिर से कोषा अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सांसद रामनाथ ठाकुर, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, अफाक आलम खान और प्रवीण सिंह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले विधान पार्षद कमरे आलम को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। साथ ही साथ ललन सिंह के करीबी माने जाने वाले हर्षवर्धन सिंह भी अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। 

क्या मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह-https://newshaat.com/politics/will-captain-amarinder-singh-join-bjp-after-resigning-as/cid5347553.htm