Newshaat_Logo

हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची LJP (रामविलास), चिराग पासवान के निर्देश पर बांटी गई राहत सामग्री

 
हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची LJP (रामविलास), चिराग पासवान के निर्देश पर बांटी गई राहत सामग्री

Hajipur News: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच राजनीतिक दलों की ओर से राहत और सहायता अभियान भी तेज हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने हाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाकर प्रभावित परिवारों की मदद की। पार्टी का यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

हाजीपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान पार्षद अशरफ अंसारी और विधानमंडल दल के संयोजक वेद प्रकाश पांडेय समेत कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली।

बाढ़ पीड़ितों से मिले पार्टी नेता

राहत वितरण के दौरान लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। लोगों ने बाढ़ के कारण हो रही दिक्कतों और जरूरी सुविधाओं की कमी से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे भी जारी रहेगा राहत अभियान

लोजपा (रामविलास) की ओर से कहा गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत एवं सहायता अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा। पार्टी का जोर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने और उनकी समस्याओं को सामने लाने पर है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान “चिराग का भरोसा, जनता का सहारा-बाढ़ पीड़ितों के साथ लोजपा (रामविलास) हमारा” का संदेश देते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि मुश्किल वक्त में संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।