Movie prime

LJP ने मनाई गांधी जयंती, कहा- त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे गांधी

 


पटना के श्री कृष्णापुरी में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश लोजपा संगठन मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ लोजपा नेता सत्यानंद शर्मा, अशरफ अंसारी, राजेश भट्ट, चंदन सिंह, परशुराम पासवान, डॉ. अजय कुमार, अनिल कुमार, निशांत मिश्रा, संजय चौधरी, ओम प्रकाश भारती उपस्थित थे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर लोजपा प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह ने गांधी को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश के स्वाधीनता आंदोलन में अमूल्य योगदान है। इसे हम कभी नहीं भूल सकते। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरल जीवन और उच्च विचार को लेकर जीवन जीने वाले महात्मा गांधी का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। आज के भावी पीढ़ी को भी गांधी के यह विचार को अपनाना चाहिए। 

इधर, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इसी हथियार का सफल प्रयोग कर उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे। राजेश भट्ट ने कहा कि आज के दिन देश के दो महान विभूतियों का जन्म हुआ है इससे आज का दिन देश के लिए विशेष महत्व का दिन है। 

वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री विलक्षण प्रतिभा के धनी, दूरदर्शी, विराट व्यक्तित्व तथा दृढ़ ईच्छाशक्ति के स्वामी थे। उनका प्रधानमंत्री का काल देश की राजनीति का स्वर्णिम काल था। एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को सभी रूप से मजबूती प्रदान की। उन्होंने देश को मजबूत करने के लिए ‘‘जय जवान जय किसान‘‘ का नारा दिया था। उनकी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्रीय राजनीति के लिए उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका पूरा जीवन देश तथा देशवासियों के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन से आज के युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

गांधी जयंती: Twitter पर ट्रेंड हुआ 'गोडसे जिंदाबाद', वरुण गांधी ने दिया ये जवाब- https://newshaat.com/top-stories/godse-zindabad-trended-on-twitter-on-gandhi-birth/cid5378488.htmन