Movie prime

पेड़ों से प्रेम ही असली देशभक्ति’- चिपको आंदोलन दिवस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पर्यावरण बचाने का संदेश

डॉ. प्रेम कुमार ने गौरा देवी, सुंदरलाल बहुगुणा और चंडी प्रसाद भट्ट को किया नमन, वृक्ष संरक्षण का लिया संकल्प
 
पेड़ों से प्रेम ही असली देशभक्ति’- चिपको आंदोलन दिवस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पर्यावरण बचाने का संदेश
Bihar News: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने चिपको आंदोलन दिवस के अवसर पर देश के महान पर्यावरण रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस ऐतिहासिक आंदोलन से जुड़े अग्रदूतों को याद करते हुए प्रकृति संरक्षण के संदेश को फिर से दोहराया।

पर्यावरण योद्धाओं को श्रद्धांजलि

डॉ. प्रेम कुमार ने चंडी प्रसाद भट्ट, सुंदरलाल बहुगुणा और गौरा देवी सहित उन सभी लोगों को नमन किया, जिन्होंने पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि इन पर्यावरण रक्षकों ने वृक्षों को गले लगाकर दुनिया को यह सिखाया कि प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

1974 से आज तक जिंदा है संदेश

1974 में रैणी गांव से शुरू हुआ चिपको आंदोलन आज भी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन हमें याद दिलाता है कि वन, जल और जमीन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

भविष्य के लिए संकल्प जरूरी

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस गौरवशाली विरासत को अपनाएं और वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।