Newshaat_Logo

GST महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: बिहार से नोएडा ट्रांसफर, नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार

 
GST महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: बिहार से नोएडा ट्रांसफर, नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार

Newshaat Desk: वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिहार में कार्यरत अपीलीय आयुक्त (Appellate Commissioner) का तबादला नोएडा कर दिया गया है। उन्होंने 5 मई 2026 को नोएडा GST कमिश्नरेट में नए पद पर विधिवत कार्यभार संभाल लिया।

News

इससे पहले वे बिहार में अपनी सेवाएं दे रहे थे और 4 मई 2026 को उन्हें वहां से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनका अनुभव और प्रशासनिक पकड़ नए कार्यक्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

News

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2024-25 के दौरान वे बिहार-झारखंड क्षेत्र में कस्टम कमिश्नर (Custom Commissioner) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने राजस्व संग्रह, निगरानी और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई अहम कदम उठाए थे।

नोएडा में उनकी नियुक्ति को विभागीय कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।