Newshaat_Logo

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला; राजेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

 
बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला; राजेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

 

 

 

 

Patna: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए डीएसपी (आरक्षी उपाधीक्षक) स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस तबादला सूची में भरत तिवारी कथित फेक एनकाउंटर मामले को लेकर चर्चा में रहे जगदीशपुर के पूर्व एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है। सरकार ने उन्हें मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना में आरक्षी उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया है।

कई अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

सरकार के इस फैसले को पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को नई जगहों पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

1

2

3

4


5
राजेश कुमार शर्मा रहे हैं चर्चा में

पूर्व एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा का नाम भरत तिवारी कथित फेक एनकाउंटर प्रकरण को लेकर काफी चर्चा में रहा था। अब सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए पटना स्थित मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में तैनाती दी है।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

माना जा रहा है कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह व्यापक तबादला किया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे।