महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्म फेरबदल: खड़गे की मुहर, दर्जनों नेताओं को नई जिम्मेदारी, तुरंत लागू आदेश
Bihar political update: कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय समन्वयक जैसे अहम पदों पर की गई हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, महिला कांग्रेस के महासचिव पद पर शफिया जुबेर, ममता चंद्राकर, गुंजन सिंह, कमलकाशी रजाना, नूरी खान, सुनीता आर. गवांडे, ल्हिंगकिम हाओकिप शिंगनाइसुई (किम) और शिल्पी अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं संगठनात्मक कामकाज को गति देने के लिए बड़ी संख्या में सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसमें हेमलता चौधरी, सुनीता सेहरावत, सुरभि वर्मा, नताशा शर्मा, दीप्ति सिंह, शमा बानो, बरनाली फुकन, बॉबी भगत, हरसिमरन बाजवा, पूनम पंडित समेत देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी कई महिला नेताओं को शामिल किया गया है।
इसके अलावा महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में भी कई नामों की घोषणा की गई है। इनमें विद्या नेगी, अनामिका यादव, उरूसा राणा, सैय्यदा बानो, त्रिप्ता ठाकुर, डॉ. हुसना आरा, दीपिका यादव, ज्योत्सना गोगिया, प्रियंका सिंह, शालिका खुराना सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से महिला कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। पार्टी को उम्मीद है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।







