बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी की अधिवक्ता पत्नी ममता कुमारी अलग पहचान बनाई हुई हैं.
सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है. वे पेशे से अधिवक्ता (वकील) हैं. अभी वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी राय रखती रहती हैं. ममता कुमारी शिक्षित और सशक्त महिला के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की है और कोर्ट में केस लड़ने का काम करती हैं. इनके दो बच्चे हैं. बेटे का नाम प्रणय चौधरी है, जबकि बेटी का नाम चारू प्रिया है. परिवार साधारण और मूल्यों से जुड़ा जीवन जीता है.
चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास कुल करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से लगभग 28 लाख रुपये उनकी पत्नी ममता कुमारी के नाम पर दर्ज हैं. खास बात यह है कि परिवार पर कोई कर्ज नहीं है. ममता कुमारी की कमाई की बात करें तो 2024-2025 के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने कुल 12,73,160 रुपये कमाए. इसे महीने के हिसाब से देखें तो औसतन लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये प्रति माह बनते हैं. वकालत के पेशे में यह कमाई उनके अनुभव और केसों की संख्या पर निर्भर करती है.
सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी वकालत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई हुई हैं. उनकी यह कमाई सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि यह एक सामान्य वकील की तुलना में अच्छी मानी जाती है. परिवार राजनीति और पेशेवर जीवन को संतुलित रखते हुए आगे बढ़ रहा है.







