Movie prime

भगवान राम को लेकर मांझी ने दिया बड़ा बयान, BJP ने दी रामायण पढ़ने की सलाह

जीतन मांझी ने कहा कि वह रामायण की कहानी को सही नहीं मानते हैं. उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया.  
 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी का रामायण को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने श्रीराम की ऐतिहासिकता को मानने से इनकार कर दिया है। मांझी का कहना है कि वे रामायण की कहानी को सत्य नहीं मानते। 

दरअसल, मध्य प्रदेश के तर्ज पर भाजपा नेताओं ने बिहार में भी रामायण पढ़ाने की। इस पर जीतन मांझी ने कहा कि वह रामायण की कहानी को सही नहीं मानते हैं। उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया। रामायण की कहानी को वह सही नहीं मानते हैं। मांझी ने साफ कहा कि कोई कहे कि राम महापुरुष थे और जीवित थे हम इस चीज को नहीं मानते। 

मांझी के इस बयान पर भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि भगवान राम को कोई नकार नहीं सकता। सदियों से घर-घर में लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। जो इस तरह का बयान दे रहे हैं वैसे लोगों को पूरे रामायण को पढ़ने की जरूरत है। यदि रामायण पढ़ लेंगे तब इस तरह का बयान कभी नहीं देंगे। यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। इसके साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। जो रामायण पढ़ लेगा उसे इस बात की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि भगवान राम कौन थे? मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ऊपर कोई सवाल नहीं उठा सकता? नासा ने भी इस बात की सत्यता को स्वीकार किया है। इसे कोई नकार नहीं सकता।  

बता दें, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि स्कूलों में छात्र अब रामायण का पाठ भी पढ़ेंगें। सरकार ने हाल ही में जो पाठ्यक्रम जारी किया है, उसके मुताबिक रामचरितमानस का व्यावहारिक ज्ञान के नाम से एक पूरा पेपर होगा, जिसमें छात्रों को रामचरितमानस से जुड़े आदर्शों का अध्ययन कराया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में भी भाजपा नेताओं ने इस मांग को उठाया। 

पीएम मोदी के 'हनुमान' मिला रहे हैं तेजस्वी के सुर में सुर- https://newshaat.com/bihar-local-news/modis-hanuman-is-mixing-in-tejashwis-tone-asked-what/cid5202882.htm