डहरिया पंचायत में भीषण आग, संजीव मिश्रा बने सहारा- पीड़ितों तक पहुँची मदद
Sep 4, 2025, 17:31 IST
छातापुर विधानसभा क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड-02 में हाल ही में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की ज़िंदगी तहस-नहस कर दी। देखते ही देखते घर, सामान और रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें राख में बदल गईं।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही यथासंभव काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा गुरुवार को मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी परेशानियाँ सुनीं और तुरंत राहत सामग्री व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
संजीव मिश्रा ने आश्वासन दिया- इस मुश्किल घड़ी में यथासंभव काउंसिल हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पुनर्वास और मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
ग्रामीणों ने संजीव मिश्रा की इस पहल का स्वागत किया और उन्हें संकट की घड़ी में “मसीहा” बताते हुए आभार जताया।







