Newshaat_Logo

वैशाली की धरती से ‘एकता’ का संदेश- 2047 तक विकसित बिहार के लिए जन-जागरण का आह्वान

 
वैशाली की धरती से ‘एकता’ का संदेश- 2047 तक विकसित बिहार के लिए जन-जागरण का आह्वान

Bihar News: वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के लालपुरा गांव में Let’s Inspire Bihar अभियान के तहत आयोजित “वैशाली संवाद” कार्यक्रम में इतिहास, एकता और विकास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्व के प्रथम गणराज्य वैशाली की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

वैशाली की धरती से ‘एकता’ का संदेश- 2047 तक विकसित बिहार के लिए जन-जागरण का आह्वान

इस दौरान बताया गया कि जब तक वैशाली के गणराजाओं और गण परिषद के सदस्यों में एकता बनी रही, तब तक यह गणराज्य अजेय रहा। लेकिन मगध के अमात्य वस्साकार की रणनीति से आपसी फूट बढ़ी और यही कारण बना कि यह समृद्ध व्यवस्था इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गई।

कार्यक्रम में लोगों को यह संदेश दिया गया कि इतिहास से सीख लेते हुए समाज में एकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही सभी से अपील की गई कि प्राचीन वैशाली की सोच को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के साथ एक विकसित बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस आयोजन में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी रही और “यात्रा गतिमान है” के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।