Newshaat_Logo

पटना में मतदाता जागरूकता के लिए मिनी मैराथन दौड़ का सफल आयोजन

 
पटना में मतदाता जागरूकता के लिए मिनी मैराथन दौड़ का सफल आयोजन

Bihar news: आज 4 नवम्बर 2025 को पटना में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में पटना में आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के वोटिंग में अधिक से अधिक मतदान हेतु जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक “मिनी मैराथन” का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। "हमारा वोट-हमारा अधिकार, जागरूक मतदाता, सशक्त बिहार” के थीम पर केन्द्रित मिनी मैराथन दौड़ में राजधानी पटना के गण्यमान्य लोग शामिल होकर वोटिंग के लिए आह्वान किये।

Patna
उक्त मतदाता जागरूकता मिनी मैराथन दौड़ गांधी मैदान पटना के पश्चिम छोर पर स्थित बिस्कोमान भवन के सामने से प्रारंभ होकर, एस. पी. वर्मा रोड और डाकबंगला चौराहा होते हुए पुनः बिस्कोमान भवन पर समाप्त हो गया। इस मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम  में न्यूज हाट पोर्टल और मैगजीन, प्रथमा ब्लड बैंक सगुना मोड़, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के वॉलेंटियर्स, बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं विभिन्न कालेजों से जुड़े पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मी, चिकित्सक और अधिकारीगण शामिल होकर पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किए।

Patna

इस प्रेरणादायी और जन जागरूकता अभियान मे सम्मिलत होने वालों में मुख्य रूप से बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मेंबर सचिव पवन पाण्डेय और उनके अधिकारीगण, अपर आयुक्त (जीएसटी) डाॅ यशोवर्धन पाठक, बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राकेश बंसल समेत बिहार विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा, विशेष विधि सचिव वैष्णो मल्होत्रा, पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (नियुक्ति) रोहित शंकर, पटना के प्रधान परिवार न्यायाधीश सुनील दत्त पांडेय, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के ए.आर.-1 सिया श्रुति, पटना के एडीएम मनीष श्रीवास्तव, अंजनी सुरेखा, शाखा अध्यक्ष शशि गोयल, सुनील मोरे, रणदीप झुंझुवाला, रामलाल खेतान, आशीष आदर्श, सुषमा अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार कमला कांत पांडेय, मॉ वैष्णोदेवी ट्रस्ट के लोग, प्रथमा ब्लड सेंटर के सदस्यों ने अपनी सहाभागिता से बिहार के मतदाताओं का हौसला अफजाई करने का सार्थक पहल किया। इस मौके पर आगंतुक अतिविशिष्ट अतिथियों को प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंचीय कार्यक्रम, प्रेरणादायी उद्बोधन, तथा प्रतिभागियों हेतु हल्का नाश्ता एवं स्मृति टी-शर्ट/कैप की व्यवस्था भी की गई थी। उक्त कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम मे पुरुष, महिलायें, बच्चे और अधिकारीगण की उपस्थिति से साबित होता है कि मतदान के प्रति हमारी सोच, हमारी पहल और हमारी जागरूकता को बाखूबी दर्शाती है।