Newshaat_Logo

परबत्ता में विकास की बौछार: विधायक डॉ. संजीव कुमार ने एक साथ की दर्जनों सड़कों का शिलान्यास

 
परबत्ता में विकास की बौछार: विधायक डॉ. संजीव कुमार ने एक साथ की दर्जनों सड़कों का शिलान्यास

परबत्ता: 3 सितंबर का दिन परबत्ता विधानसभा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। विधायक डॉ. संजीव कुमार ने क्षेत्रवासियों को इतनी सौगातें दीं कि लोग हैरान रह गए। बिठला ग्राम से शुरू हुआ शिलान्यास का सिलसिला बैसा, मड़ैया, इस्लामपुर और दरियापुर तक चलता रहा। एक के बाद एक जर्जर पड़ी सड़कों को नई जिंदगी देने का वादा करते हुए विधायक ने दर्जनों योजनाओं का शुभारंभ कर दिया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि डॉ. संजीव कुमार बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी खुद पैदल पानी पार कर पहुँचे और वहीं जर्जर सड़क के नवनिर्माण का शिलान्यास किया। आमजन ने इसे “विकास का सीधा वादा” बताया।

“मैं नेता नहीं, बेटा हूँ…”

जनसभा में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, मैं परबत्ता का नेता नहीं, बल्कि परबत्ता का बेटा बनकर आपके बीच आता हूँ। आप मेरे परिवार की तरह हैं। आपके सुख-दुःख में हमेशा साथ रहूँगा और विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।

जनता का जोश

कार्यक्रम के दौरान गाँव-गाँव से जुटी भीड़ ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि वर्षों से टूटी-फूटी सड़कों से परेशान जनता अब राहत की सांस ले रही है।