Newshaat_Logo

मानसून से पहले एक्शन मोड में विधायक रत्नेश कुशवाहा, जलजमाव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

 
मानसून से पहले एक्शन मोड में विधायक रत्नेश कुशवाहा, जलजमाव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
Bihar News: रत्नेश कुशवाहा ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 68 में जलजमाव की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ जमीनी निरीक्षण किया। मथनी तल समेत कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर उन्होंने आगामी मानसून से पहले जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पटना म्युनिसिपल कारपोरेशन और बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी संवेदनशील इलाकों में जलनिकासी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने अधिकारियों को नालों की नियमित सफाई, जाम स्थानों की पहचान, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत और अतिरिक्त पंपिंग व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीम तैनात करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।

इस मौके पर नगर निगम और बुडको के कई अधिकारी, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे निरीक्षण के दौरान मानसून से पहले तैयारियों को लेकर प्रशासनिक सक्रियता साफ देखने को मिली।