Newshaat_Logo

बरसात से पहले एक्शन में विधायक रत्नेश कुशवाहा, वार्ड 66 में जल जमाव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

Patna: इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं जल जमाव मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.
 
BIHAR

Patna: पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में बारिश के मौसम को देखते हुए जल जमाव की समस्या से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है. रत्नेश कुशवाहा ने शनिवार को वार्ड संख्या 66 के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था और नालों की स्थिति का निरीक्षण किया.

Waterlogging on the main road of Paliganj market for months

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बाड़े की गली, हरि मंदिर गली, दिरा पर, चौक शिकारपुर, मंगल तालाब, मेन रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में जल जमाव की संभावित समस्याओं का जायजा लिया. उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि भारी बारिश की स्थिति में पंपिंग व्यवस्था भी पूरी तरह तैयार रखी जाए, ताकि लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इस मौके पर रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और जल जमाव मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया.

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता सुमन कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. वहीं पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, रौशन कुमार, राजेश साह, अमित कनोडिया, सनी यादव, प्रदीप काश और विनय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे.