Newshaat_Logo

बिहार में मानसून की मौजूदगी के बावजूद बारिश सामान्य से कम, खेती और किसानों पर संकट

Bihar Weather Update:राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश तो हो रही है, लेकिन उसका स्तर बहुत अधिक नहीं है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले तीन दिनों से अधिकांश जिलों में बारिश तो हुई, लेकिन वो खेती के लिए पर्याप्त नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार (7 जुलाई) को भी राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.
 
bihar

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की आधिकारिक एंट्री के बावजूद अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसान मायूस नजर आ रहे हैं. राज्य के अधिकांश जिलों में अब भी बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ रहा है. धान, मक्का और दलहन की खेती को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में इस दिन से चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने  जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, मानसून पर भी आया नया अपडेट

राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश तो हो रही है, लेकिन उसका स्तर बहुत अधिक नहीं है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले तीन दिनों से अधिकांश जिलों में बारिश तो हुई, लेकिन वो खेती के लिए पर्याप्त नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार (7 जुलाई) को भी राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई है.

Bihar Weather Update 28 July 2022: effect of Sawan 2022 will seen Heavy  Rain in many districts of Bihar ann | Bihar Weather Update: आज से दिखने  लगेगा सावन का असर, बिहार

सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

मानसून के शुरुआती दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन वह खेती के लिए नाकाफी साबित हुई। कई जिलों में खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे किसान बुआई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। खासकर उत्तर और मध्य बिहार के इलाकों में हालात ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं.

मौसम: जानें झारखंड और बिहार में कब से आगे बढ़ेगा मॉनसून, IMD ने जारी किया  बारिश का अलर्ट

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. विभाग का अनुमान है कि आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. विभाग ने आज कटिहार और किशनगंज के अलावा भागलपुर, बांका और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है.

Monsoon 2025: दिल्ली से लेकर केरल तक... तय वक्त से पहले ही मॉनसून देगा  दस्तक, जानिए किस दिन कहां पहुंचेगा - monsoon 2025 arrive in india before  time know when and where it will reach - Navbharat Times

इन इलाकों में बारिश का असर मंगलवार की तड़के सुबह से ही देखने को मिल रहा है. मंगलवार (7 जुलाई) तड़के सुबह 3:00 बजे से सुबह 7:20 तक के बीच राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के अधिकांश प्रखंडों में बारिश हुई है.

बिहार के मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, मानसून की सक्रियता काफी कम दिखाई दे रही है. राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश तो हो रही है, लेकिन उसका स्तर बहुत अधिक नहीं है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले तीन दिनों से अधिकांश जिलों में बारिश तो हुई, लेकिन वो खेती के लिए पर्याप्त नहीं है.

बिहार के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट  - Bihar Monsoon Update

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार (7 जुलाई) को भी राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई है.

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. विभाग का अनुमान है कि आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. विभाग ने आज कटिहार और किशनगंज के अलावा भागलपुर, बांका और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है.

इन इलाकों में बारिश का असर मंगलवार की तड़के सुबह से ही देखने को मिल रहा है. मंगलवार (7 जुलाई) तड़के सुबह 3:00 बजे से सुबह 7:20 तक के बीच राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के अधिकांश प्रखंडों में बारिश हुई है. इसके अलावा विभाग ने भोजपुर, औरंगाबाद, गया, भभुआ, रोहतास तथा उत्तर बिहार के सारण और वैशाली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज सुबह में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई है. 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (8 जुलाई) को भी प्रदेश में बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आगामी 9 जुलाई से 11 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में खासकर उत्तर बिहार में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण बिहार में भी 9 जुलाई से 11 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने के साथ अधिक बारिश की संभावना है.

राज्य के अधिकतम तापमान में आई गिरावट

पिछले तीन दिनों से प्रदेश का तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, आज मंगलवार (7 जुलाई) को भी पूरे बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी.

मौसम के बदले हुए मिजाज के कारण राज्य के तापमान में गिरावट का असर सोमवार (6 जुलाई) को भी देखने को मिला था. राज्य के अधिकांश भागों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तो कहीं 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहींं, राजधानी पटना में एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भी गिरावट दर्ज

सोमवार को दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिली. खासकर औरंगाबाद, गया में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान राजगीर के नालंदा में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में औसतन अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया.

कहां कितनी बारिश हुई दर्ज?

सोमवार को कई जिलों में खासकर दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक भागलपुर में 47.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई.  इसके अलावा बेगूसराय 41.2 मिलीमीटर, खगड़िया 34.2 मिलीमीटर, नवादा 30.2 मिलीमीटर, गया 25.02 में मिलीमीटर, मुंगेर में 23.2 मिलीमीटर, लखीसराय में 21 मिलीमीटर, तो पटना के बख्तियारपुर में 16 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई. राजधानी पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह में और शहरी क्षेत्रों में शाम में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिली.