Movie prime

बिहार में 13 से 18 जून के बीच आएगा मानसून, लू का भी अलर्ट जारी

 
बिहार के कई जिले एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 18 मई तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से राहत मिलने वाली नहीं है।
अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 18 जून के बीच मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है।
राजधानी पटना समेत 17 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 43.3 डिग्री के साथ शेखपुरा सबसे गर्म जिला रहा।
पछुआ हवा चलने के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बेतिया में बुधवार हल्की बारिश हुई। हालांकि, आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।
प्रदेश के जिन 12 जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, अरवल और गया शामिल हैं।
बिहार में इस बार मानसून 13 से 18 जून के बीच दस्तक देगा। वहीं केरल में इस बार मानसून एक दिन पहले 31 मई तो दस्तक देगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख एक जून है। मौसम विभाग ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।