Newshaat_Logo

‘कनॉट प्लेस में नारी शक्ति का प्रदर्शन’: हजारों महिलाओं की बाइक रैली और मानव श्रृंखला, नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में गूंजा राजधानी

 
‘कनॉट प्लेस में नारी शक्ति का प्रदर्शन’: हजारों महिलाओं की बाइक रैली और मानव श्रृंखला, नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में गूंजा राजधानी

Bihar News: राजधानी कनॉट प्लेस में बुधवार को नारी शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, जब हजारों महिलाओं और युवतियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बाइक रैली निकालकर मानव श्रृंखला बनाई। इस कार्यक्रम में वीरेंद्र सचदेवा, कमलेज सिंह सहरावत और बांसुरी स्वराज समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Bihar news

बाइक रैली से गूंजा कनॉट प्लेस

महिला बाइक यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं ने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल का चक्कर लगाकर इस बिल के समर्थन में जोरदार संदेश दिया। इसके बाद सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर महिला आरक्षण के पक्ष में एकजुटता दिखाई और हस्ताक्षर अभियान के जरिए समर्थन दर्ज कराया।

‘देश की आधी आबादी को नेतृत्व देने का संकल्प’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को नेतृत्व देने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने की अपील की।

Bihar news

विपक्ष पर साधा निशाना

कमलेज सिंह सहरावत ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे परिसीमन जैसे विषय उठाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बिल 27 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हकीकत बन रहा है और इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाना खुद विपक्ष को कटघरे में खड़ा करता है।

महिला सशक्तिकरण का बड़ा संदेश

इस रैली में प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी और हजारों महिलाएं शामिल हुईं। पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला सशक्तिकरण अब केवल मुद्दा नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप ले चुका है।