Newshaat_Logo

‘सम्राट सरकार को NDA का समर्थन’: संतोष सुमन बोले- नए नेतृत्व में बिहार रचेगा विकास का नया इतिहास

 
‘सम्राट सरकार को NDA का समर्थन’: संतोष सुमन बोले- नए नेतृत्व में बिहार रचेगा विकास का नया इतिहास
Bihar news: संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर भी शुभकामनाएं दीं।

सुशासन और समावेशी विकास का भरोसा

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सम्राट चौधरी के सक्षम नेतृत्व और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अनुभव के साथ बिहार में सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित होंगे। उन्होंने इसे एनडीए के सामूहिक प्रयास और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

NDA कार्यकर्ताओं को भी बधाई

उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन की ताकत और जनता के अटूट भरोसे की जीत है।

श्याम सुंदर शरण का भी विश्वास

वहीं श्याम सुंदर शरण ने भी सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और दूरदर्शिता से बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का मार्गदर्शन हमेशा से पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनके नेतृत्व में जनसेवा का लक्ष्य और मजबूत होगा।

नीतीश के कार्यकाल को बताया ‘स्वर्णिम अध्याय’

इस दौरान नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी याद करते हुए शरण ने कहा कि उनका शासन बिहार के विकास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है और उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।