Newshaat_Logo

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता में भर्ती

 
नीरज कुमार

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर अस्पताल मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

MLC चुनाव की वोटिंग 23 अक्टूबर को है, उस से 3 दिन पहले तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक चिंतित हैं। चुनाव में पर्टी से ही उन्हें विरोध झेलना पड़ रहा है।

अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अनंत सिंह खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वह नीरज कुमार के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं।

वहीं, नीरज कुमार भी बिना नाम लिए अनंत सिंह पर पलटवार कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच विवाद की शुरुआत पुराने राजनीतिक विरोध और विधानसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करने की शिकायतों से जुड़ी है।