New Aadhaar App Launch: UIDAI ने किया Full Version लॉन्च, अब घर बैठे होंगे आधार से जुड़े ये सारे काम
New Aadhaar App Launch: आधार यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 28 जनवरी 2026 को New Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। UIDAI ने खुद इसकी जानकारी X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी है। फुल वर्जन के साथ ही ऐप के सभी फीचर्स अब पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं, जिससे आधार से जुड़े कई जरूरी काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे।
प्राइवेसी को दी गई पहली प्राथमिकता
UIDAI के मुताबिक, नया आधार ऐप “Privacy First” सोच के साथ तैयार किया गया है। इस ऐप में यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अब हर जगह आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। पहचान के लिए मोबाइल ऐप ही काफी होगा और जरूरत के मुताबिक जानकारी को हाइड भी किया जा सकेगा।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आसान लॉगइन
यूजर्स Google Play Store या App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में लॉगइन करने के लिए आधार से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी होगा। लॉगइन के बाद आधार कार्ड को देखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित तरीके से डिजिटल शेयर भी किया जा सकेगा।
मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान
New Aadhaar App के फुल वर्जन में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है। अब इसके लिए न आधार सेंटर जाना होगा और न ही लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। यूजर्स घर बैठे ही ऐप के जरिए यह काम कर सकेंगे।
एड्रेस अपडेट भी अब ऐप से
आधार में पता बदलना भी अब आसान हो गया है। यूजर्स को नए पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज ऐप में अपलोड करने होंगे। कौन-कौन से डॉक्यूमेंट मान्य हैं, इसकी पूरी जानकारी ऐप में ही मिल जाएगी।
Android और iOS दोनों पर उपलब्ध
नया आधार ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फुल वर्जन लॉन्च होने के बाद इसके सभी जरूरी फीचर्स अनलॉक हो चुके हैं, जिससे आधार से जुड़े अधिकतर काम अब मोबाइल से ही पूरे किए जा सकेंगे।
आपको बता दें कि आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च होने के बाद आधार सेवाएं पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली हो गई हैं।







