‘Let’s Inspire Bihar’ की नई उड़ान: गोपालगंज में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ, 18 जिलों में 33 मुफ्त शिक्षा केंद्र स्थापित
सीबीएसई पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित “गोपालगंज संवाद” कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े वक्ताओं ने शिक्षा और सामाजिक बदलाव को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक जितेंद्र जी और प्राचार्या पिंकी राय को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अभियान के प्रतिनिधियों ने बिहार के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा और उद्यमिता की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
इस कार्यक्रम का संदेश साफ था- “हर व्यक्ति अपने हिस्से का दायित्व निभाए, तभी बदलेगा बिहार”। अभियान की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और शिक्षा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिख रही है।







