Movie prime

नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान से अपराधियों बीच मचा हड़कंप, 'किसी को नहीं छोड़ेंगे' एनकाउंटर के बाद सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी बड़ी चेतावनी

Jharkhand Desk: सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि क्या बिहार में भी यूपी मॉडल लागू होगा तो उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से ही कानून व्यवस्था कायम है. अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. अपराधी ये जान लें कि बिहार से उन्हें बाहर जाना होगा.
 
BIHAR NEW HOME MINISTER SAMRAT CHAUDARY

Jharkhand Desk: बिहार में अपराध ज्वलंत मुद्दा है और इसको लेकर समय-समय पर बयानबाजी भी खूब होती है. ऐसे में प्रदेश के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान से अपराधियों बीच हड़कंप मच गया है. सम्राट चौधरी ने साफ-साफ लहजे में कहा कि सुशासन को स्थापित करने के लिए बेलगाम अपराधियों के खिलाफ कड़े और ठोस कदम उठाए जाएंगे. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

सम्राट चौधरी के बयान से अपराधियों में हड़कंप: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व और नीतीश कुमार के निर्देशन ने मुझे बिहार में गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया. नीतीश कुमार ने लगातार बिहार में सुशासन स्थापित किया है. नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा.

"बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है. बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा."सम्राट चौधरी, गृह मंत्री, बिहार

क्या बिहार में लागू होगा यूपी मॉडल?: सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि क्या बिहार में भी यूपी मॉडल लागू होगा तो उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से ही कानून व्यवस्था कायम है. अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. अपराधी ये जान लें कि बिहार से उन्हें बाहर जाना होगा.

home minister Samrat Choudhary

बेगूसराय में एनकाउंटर: सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में हुए एनकाउंटर को लेकर ये बड़ा बयान दिया है. दरअसल बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को गोली लगी थी, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर और शालिग्रामी गांव के बीच का है.

दो दिन पहले भी एनकाउंटर: इसके पहले भी दो दिन पहले तेघड़ा इलाके में हुए एनकाउंटर मे एक अपराधी जख्मी हो गया था. जिसके बाद यह दूसरा बड़ा एक्शन लिया गया है. घटना के बाद सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सुशासन स्थापित किया जाएगा.

home minister Samrat Choudhary

बिहार पुलिस ने क्या कहा?: बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा बेगूसराय की घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अवैध आग्नेयास्त्र और भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री तथा अन्य सामान बरामद किया गया है. 07 देसी पिस्टल. 01अर्द्धनिर्मित देसी पिस्तौल, 07 मैगजीन, 3,70,000 रुपया नकद और अवैध कफ सिरप 970 बोतल और हथियार बनाने वाले अन्य सामानों एवं उपकरणों जब्त किए गए हैं.