गया में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव व सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
गयाजी। शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को उस समय उत्साह और जोश से भर उठा, जब बिहार प्रदेश कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ झुंना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रदेश उपाध्यक्षों के कांग्रेस कार्यालय आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में कांग्रेस के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के प्रति उत्साह और विश्वास का परिचय दिया। समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखाई दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में डॉ. मोहन श्रीवास्तव और सत्येंद्र नारायण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। दोनों नेताओं के बनाए जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। दोनों नेताओं का लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ अब पूरे प्रदेश को मिलेगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बूथ स्तर तक मजबूती से काम करना भी होगा और कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। आने वाले समय में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया
कार्यक्रम में मेयर गणेश पासवान, संतोष कुमार, विजय शर्मा, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, सुनेना रानी अंजनी, कृष्णा सिंह, अनुमति देवी, अंशू सिन्हा, पूनम देवी, पारिका कुमारी, राकेश कुमार, बृजेश राय, नारायण कुमार, वीरेंद्र कुमार, अनिल पासवान, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद ताजुद्दीन, दामोदर गोस्वामी, रमाश्रय सिंह, पिंकी कुमारी, डॉ. शशिशेखर सिंह, मोहम्मद फिरोज हयात, मोहम्मद शौकत नवाब, नासुन पासवान, विनोद पासवान, सबिंदर चौधरी, रंजीत कश्यप, फजलुल्लाह फारूकी, चंद्रिका प्रसाद यादव, बबलू कुमार, शिव कुमार चौरसिया, शिवनाथ निराला, ओंकार शक्ति, अशोक भारती, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।







