Newshaat_Logo

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

 
बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई
Bihar News: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर हुए उपचुनाव के विजयी उम्मीदवारों को गुरुवार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नव निर्वाचित सदस्यों के सदन में आने से विधायी चर्चाओं और लोकतांत्रिक विमर्श को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई।

द्विवार्षिक निर्वाचन में विजयी उम्मीदवारों में पवन सिन, अनिल ठाकुर, निशांत, डॉ. सुनील कुमार सिंग, अशरफ अंसारी, शिवरानी देवी, संजय प्रकाश, डॉ. भारती मेहता तथा शीला पंडित शामिल हैं।

वहीं उपचुनाव में विजयी लालन प्रसाद को भी निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया।

गुरुवार अपराह्न 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन पदाधिकारी छोटे पासवान ने सभी विजयी प्रत्याशियों को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का औपचारिक समापन हो गया।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नवनिर्वाचित सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से आगामी सत्रों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा देखने को मिल सकती है।