पंचायत विकास दिवस पर वैशाली पहुंचे निशांत कुमार, बोले- सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का लें संकल्प
Bihar news: वैशाली के तीसिऔता थाने की तीसिऔता पंचायत की हाईस्कूल मैदान में पंचायत विकास दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली जिला के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हम सब आज संकल्प लें कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारें.

कार्यक्रम में अपने पिता नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मेरे पिता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जी के सपने को सरकार करने के लिए गांवों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है. बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में जीविका के माध्यम से योजनाएं चलाए गए. साइकिल योजना, पोषक योजना आदि नीतीश कुमार द्वारा ही चलाएं गए हैं. पुलिस विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दी गई. सभी लोग अपने गांव के विकास में भागीदार बनें और जनभागीदारी से सुशासन को नई मजबूती दें.

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसे योजना को जारी रखेंगे. गांधी जी का सपना था कि गांव मजबूत बने. नीतीश जी ने गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाया. उन्होंने जीरामजी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जहां विकास दर कम होगा वहां सबसे पहले ध्यान दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए संकल्प लिए है. इसके लिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक होगा.
इसके पूर्व जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले में महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की. कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए. स्वास्थ्य मंत्री ने चयनित आंगनबाड़ी का चयन पत्र बांटे. कार्यक्रम की समापन से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने हाईस्कूल के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. निशांत कुमार का आगमन मुख्य अतिथि के रूप में " पंचायत विकास दिवस " शिविर में हुऐ.
इस अवसर पर पंचायत विकास दिवस शिविर में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, मंत्री निशांत कुमार के आप्त सचिव कौशलेंद्र, बीपीआरओ डॉ0 प्रभात रंजन, बीडीओ दीपक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर रामबाबू बैठा, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ विवेक चंद्र पटेल, एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार एवं वैशाली जिला जदयू के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.







