Movie prime

बिहार में नीतीश सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा...

Jharkhand Desk: जारी अधिसूचना के अनुसार, 31 उपसचिवों को संयुक्त सचिव, 79 अवर सचिवों को उपसचिव, 226 प्रशाखा पदाधिकारियों को अवर सचिव तथा 519 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी पद पर प्रोन्नत किया गया है.
 
BIHAR NEWS

Jharkhand Desk: बिहार में नीतीश सरकार ने सचिवालय सेवा के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. शनिवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने 855 कर्मियों के प्रमोशन की अधिसूचना जारी कर दी. विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Bihar Government: बिहार के 13 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने  चुनाव से पहले लिया अहम फैसला - Bihar Government Employees Service Book Now  Online Patna City News

चार स्तरों पर हुआ प्रमोशन: सामान्य प्रशासन विभाग की अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार प्रमोशन चार श्रेणियों में दिए गए हैं. सहायक शाखा पदाधिकारी से शाखा पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी से अवर सचिव, अवर सचिव से उप सचिव और उप सचिव से संयुक्त सचिव पद पर कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है. ये प्रमोशन कार्यकारी रूप से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

BIHAR SECRETARIAT SERVICE

संयुक्त सचिव बने 31 वरिष्ठ अधिकारी: सबसे ऊपरी स्तर पर 31 उप सचिवों को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है. इनमें राजेश कुमार तिवारी, प्रकाश रंजन, अरविंद कुमार द्विवेदी, अब्दुल रब खान, विभा कुमारी, संजय कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार पुष्पक, नवीन चंद्र और अंजनी कुमार प्रमुख हैं. इसके अलावा कृष्ण कुमार लाल, सत्येंद्र कुमार सिंह (दो अधिकारी), कुमारी शिशिर भारती, भोगेंद्र नाथ झा, सुभाष कुमार शर्मा, बृजवंशी सिंह, कुमुद रंजन, विजय कुमार मिश्र, मंजू कुमारी, सुनील चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं.

लंबे अंतराल के बाद मिली राहत: सचिवालय सेवा के कर्मचारियों को पिछले कई वर्षों से बड़े स्तर पर प्रमोशन नहीं मिला था. कोर्ट केस और विभागीय जटिलताओं के कारण प्रमोशन रुके हुए थे. नीतीश सरकार के नौवीं पारी में आते ही इस दिशा में तेजी दिखाई गई है, जिसे कर्मचारी संगठनों ने स्वागत योग्य कदम बताया है.

BIHAR SECRETARIAT SERVICE

शैलजा पांडे राजस्थान कैडर में विरमित: इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे (2021 बैच) को राजस्थान कैडर में विरमित करने की अधिसूचना जारी की है. वह फिलहाल समस्तीपुर में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला परिषद के पद पर कार्यरत थीं. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनका तबादला किया था.

केंद्र के आदेश पर तत्काल कार्रवाई: केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार सरकार ने शैलजा पांडे को वर्तमान पद त्यागने की तिथि से राजस्थान संवर्ग में विरमित कर दिया है. उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

BIHAR SECRETARIAT SERVICE

कर्मचारियों में उत्साह: सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि लंबे समय से रुके प्रमोशन को पूरा कर सरकार ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया है. आने वाले दिनों में अन्य बैकलॉग प्रमोशन की भी उम्मीद जताई जा रही है.