Newshaat_Logo

‘नीतीश सरकार’ की आखिरी कैबिनेट आज! बैठक के बाद इस्तीफा तय, सियासत गरमाई

 
‘नीतीश सरकार’ की आखिरी कैबिनेट आज! बैठक के बाद इस्तीफा तय, सियासत गरमाई
Nitish Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति आज एक बड़े मोड़ पर खड़ी है। सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की आखिरी बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के तुरंत बाद सीएम राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

आखिरी कैबिनेट बैठक पर सबकी नजर

सुबह 11 बजे सीएम आवास पर होने वाली यह बैठक मौजूदा सरकार के कार्यकाल की अंतिम औपचारिक बैठक मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य पिछले करीब 20 वर्षों तक राज्य की कमान संभालने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताएंगे। साथ ही, कुछ अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर भी लग सकती है।

इस्तीफे के बाद बढ़ेगी सियासी हलचल

बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे की संभावना है, जिसके साथ ही बिहार की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश करेगी। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आज पूरे दिन सियासी सरगर्मी चरम पर रहने वाली है।

कम बैठकों पर उठे सवाल

गौरतलब है कि नवंबर में एनडीए सरकार बनने के बाद यह नीतीश कुमार का 10वां कार्यकाल था, लेकिन पिछले चार महीनों में कैबिनेट की 10 से भी कम बैठकें हुईं। आखिरी बैठक 20 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसमें सारण के सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इस पर विपक्ष के नेता तेजश्वी यादव ने भी सवाल उठाए थे।

अहम फैसलों के साथ विदाई

नीतीश सरकार के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए सोनपुर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सात निश्चय योजना 3.0, रोजगार और निवेश योजनाएं, महिलाओं को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी जैसे कदम शामिल हैं।

सभी मंत्री होंगे शामिल

इस अहम बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी 26 मंत्री मौजूद रहेंगे।