शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं- मंत्री दिलीप जायसवाल का दोटूक, विपक्ष को दी नसीहत
उन्होंने कहा कि शराब समाज के लिए घातक है और इससे किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता। ऐसे में सरकार इस कानून को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विपक्ष पर साधा निशाना
मंत्री दिलीप जयसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है, इसलिए अब उन्हें जिम्मेदारी के साथ विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
जहरीली शराब पर चिंता, विपक्ष से सहयोग की अपील
जहरीली शराब से हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष को केवल आरोप लगाने के बजाय यह पता लगाना चाहिए कि अवैध शराब कहां बन रही है और इसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए।
जागरूकता अभियान चलाने की सलाह
उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय जनता दल को भी शराबबंदी के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोगों को जहरीली शराब के खतरों के बारे में बताया जा सके। सरकार ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून पर पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है, और इस मुद्दे पर सियासी टकराव अभी और तेज होने के आसार हैं।







