Newshaat_Logo

‘भूमि माफियाओं की खैर नहीं!’ विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- बिहार में जमीन विवाद खत्म करने का मिशन तेज

 
‘भूमि माफियाओं की खैर नहीं!’ विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- बिहार में जमीन विवाद खत्म करने का मिशन तेज
Bihar news: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों और अवैध कब्जों के खिलाफ सरकार ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिंहा ने साफ कर दिया है कि राज्य में भूमि सुधार अभियान किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।

कानून से ऊपर कोई नहीं

मुंगेर के प्रेक्षा गृह में आयोजित ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ में विजय सिन्हा ने दो टूक कहा कि जमीन विवाद केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मुद्दा होता है। ऐसे विवाद पीढ़ियों तक तनाव पैदा करते हैं, इसलिए सरकार इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

15 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज

सरकार की पहल के तहत अब तक 15,000 से अधिक शिकायतें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जा चुकी हैं। इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
सिन्हा ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम लोगों को सीधे सरकार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

भूमि माफियाओं को कड़ी चेतावनी

डिप्टी सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी जमीन या गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई करें।

अधिकारियों को भी चेतावनी

विजय सिन्हा ने साफ किया कि भ्रष्टाचार, लापरवाही या काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। ईमानदार अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, लेकिन गड़बड़ी करने वालों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है।

हड़ताल-तालाबंदी पर सख्त रुख

उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल और तालाबंदी जैसी गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, क्योंकि इससे आम जनता का काम प्रभावित होता है। बिहार अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है और इसे रोका नहीं जा सकता।