चैम्बर द्वारा नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन आईसीआईसीआई बैक के सहयोग से
बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ण्ड इण्डस्ट्रीज प्रांगण में आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन चैम्बर प्रांगण में किया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से चैम्बर अध्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल एवं रंजीता चौधरी, महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक ने किया I
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक संदीपन चटर्जी, आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड सत्यम प्रसाद, क्षेत्रीय प्रमुख सत्या परिमी एवं अविक गांगुली उपस्थित थे । मेला में 5/-, 10/-, एवं 20/- के सिक्के तथा 10/-, 20/- 50/- एवं 100/- रूपया का नोट व्यवसायियों को उनकी आव aआवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया गया ।*
चैम्बर अघ्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर को कई सदस्यों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि बाजार में सिक्कों एवं छोटे नोट की कमी के कारण उन्हें त्योहारी सीजन में व्यवसाय में असुविधा हो रही है । उक्त आलोक में चैम्बर ने पहल करते हुए व्यवसायियों की सुविधा हेतु आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से चैम्बर प्रांगण में नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन कराया जिसमें काफी संख्या में व्यवसायी अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्नों मुल्यों के सिक्के एवं नोट प्राप्त किए
अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए पूर्व में भी चैम्बर द्वारा बैंकों के सहयोग से इस प्रकार के मेला का आयोजन किया जाता रहा है । आज का मेला भी काफी सफल रहा और चैम्बर का यह प्रयास होगा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए कुछ समय के अन्तराल पर इस प्रकार का आयोजन आगे भी होता रहे जिससे कि बाजार में सिक्कों एवं छोटे नोट का संतुलन बना रहे । उन्होंने आगे बताया कि आज चैम्बर में आयोजित मेला का लाभ काफी संख्या में उद्यमियों एवं व्यवसायियों ने उठाया है जिसमें 21 लाख 50 हजार के विभिन्न मुल्यों का सिक्का एवं नोट सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है साथ ही फटे-पुराने नोटों को भी बदला गया है ।
इस अवसर पर चैम्बर की ओर से उपाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, आशीष शंकर, पशुपति नाथ पाण्डेय, पवन भगत, ओ0 पी0 टिबड़ेवाल, राजेश माखरिया, राज कुमार अग्रवाल, सावल राम ड्रोलिया एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे ।






