Newshaat_Logo

पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में मारा गया कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर

Patna Crime: "पुलिस अपराधी मुठभेड़ में हमारे दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हुए थे. एक अपराधी भी जख्मी हुआ जिसकी देर रात मौत हो गई. उसकी पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है. ऐप पर मोबाइल खरीद-बिक्री और पैसा लूटने का मामला था."-परिचय कुमार, पूर्वी सिटी एसपी.
 
BIHAR CRIME

Patna Crime: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर मारा गया. पुलिस के अनुसार, हैदर पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था. एनकाउंटर के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की.

पटना के मसौढ़ी मुठभेड़ में कुख्यात हैदर की मौत, थानेदार-ASI को मारी थी गोली

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मोहम्मद हैदर की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही हैदर ने भागने की कोशिश की और थानेदार तथा एक ASI पर गोली चला दी. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर, कुख्यात हैदर ढेर, दारोगा सहित दो पुलिसकर्मी को  लगी गोली

मोबाइल लूट का था पूरा मामला 

"पुलिस अपराधी मुठभेड़ में हमारे दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हुए थे. एक अपराधी भी जख्मी हुआ जिसकी देर रात मौत हो गई. उसकी पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है. ऐप पर मोबाइल खरीद-बिक्री और पैसा लूटने का मामला था."-परिचय कुमार, पूर्वी सिटी एसपी.

पुलिस पर हमला, दो अधिकारी घायल 

मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के जांघ में और एएसआई संजय कुमार के हाथ में गोली लगी. दोनों का इलाज एम्स पटना में चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

patna police encounter

जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद हैदर घायल हुआ. उसे पहले पुनपुन पीएचसी, फिर पीएमसीएच, मैक्स हॉस्पिटल और अंत में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है.

patna police encounter

छह अपराधियों की पहचान, छापेमारी जारी

पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी छह अपराधियों की पहचान कर ली है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

patna police encounter

पुलिस का सख्त रुख, सर्च अभियान तेज 

पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है. एसपी परिचय कुमार ने आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं को दोहरने नहीं दिया जाएगा.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोहम्मद हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोहम्मद हैदर कई आपराधिक घटनाओं में वांछित था और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार रखने समेत कई मामले दर्ज थे। एनकाउंटर स्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हैदर के साथ उसके अन्य सहयोगी भी मौजूद थे या नहीं.