Newshaat_Logo

अब स्पीड पर सख्त वार!- बिहार में 700 खतरनाक चौराहों पर लगेगा AI ट्रैफिक सिस्टम, 28 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

 
अब स्पीड पर सख्त वार!- बिहार में 700 खतरनाक चौराहों पर लगेगा AI ट्रैफिक सिस्टम, 28 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला
Bihar news: बिहार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार अब हाईटेक प्लान पर काम कर रही है। परिवहन विभाग राज्य के 500 से 700 संवेदनशील चौराहों और हाई-रिस्क कॉरिडोर पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर अंतिम निर्णय 28 अप्रैल को होने वाली अहम बैठक में लिया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे।

परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि ITMS लागू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पहले से ज्यादा स्मार्ट और सख्त होगी। तेज रफ्तार, नियम उल्लंघन और अव्यवस्थित यातायात पर सीधा नियंत्रण संभव होगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

इस सिस्टम में AI आधारित ई-चालान, अनुकूली ट्रैफिक कंट्रोल (ATCS), घटना पहचान, निगरानी और फेस रिकग्निशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों की निगरानी और ई-वे बिल वेरिफिकेशन भी आसान होगा।

परियोजना के तहत राज्यभर में ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर (TMC) और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे। साथ ही नेटवर्क, सॉफ्टवेयर, बिजली और मानव संसाधन जैसी सभी जरूरी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें और सड़क पार करते समय सतर्कता बरतें। साफ है कि सरकार अब तकनीक के सहारे सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने की तैयारी में है।