Newshaat_Logo

अब बिहार में ही मिलेगा बॉलीवुड जैसा मौका! एक क्लिक में फिल्मों में एंट्री, सरकार ने लॉन्च किया आर्टिस्ट डेटाबेस

 
अब बिहार में ही मिलेगा बॉलीवुड जैसा मौका! एक क्लिक में फिल्मों में एंट्री, सरकार ने लॉन्च किया आर्टिस्ट डेटाबेस
Newshaat Desk: बिहार के कलाकारों और नए टैलेंट के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाने की मजबूरी खत्म होने वाली है। राज्य सरकार की फिल्म प्रमोशन पॉलिसी 2024 के तहत Bihar State Film Development Corporation ने एक खास डेटाबेस तैयार किया है, जिससे स्थानीय कलाकारों को बड़े बैनर की फिल्मों में काम मिलने का रास्ता आसान हो गया है।

एक क्लिक में बनें फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा

अब इच्छुक कलाकार और टेक्निशियन film.bihar.gov.in पर जाकर फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उनका प्रोफाइल फिल्म निर्माताओं तक पहुंचेगा, जिससे उन्हें सीधे काम के अवसर मिल सकेंगे।

हर टैलेंट के लिए खुला मंच

इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि:
    •    सिंगर, डांसर, वॉयस आर्टिस्ट
    •    डायरेक्टर, राइटर, कैमरा और एडिटिंग टीम
    •    मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर
    •    साउंड, लाइट और टेक्निकल स्टाफ

सभी को मौका मिलेगा।

वेंडर्स के लिए भी बड़ा मौका 
फिल्म शूटिंग से जुड़े होटल, ट्रांसपोर्ट, स्टूडियो, केटरिंग और अन्य सेवाओं से जुड़े लोग भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिससे उन्हें सीधे फिल्म प्रोजेक्ट्स से काम मिल सकेगा।

क्या बदलेगा इस पहल से?

इस डेटाबेस के जरिए बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को देश-विदेश तक पहचान मिलेगी। अब बिहार के कलाकारों के लिए “ड्रीम ब्रेक” सिर्फ एक क्लिक दूर है।