Newshaat_Logo

छठ पर सऊदी से बिहार आने के लिए किया 4 देशों का सफर, लाखों जतन कर श्रीलंका से पहुंची भारत

बिहार की रहने वाली एक लड़की आव्या साहू सऊदी अरब में नौकरी करती है. वह छठ पूजा के लिए अपने घर आ रही थी.
 
सऊदी

बिहार की रहने वाली एक लड़की आव्या साहू सऊदी अरब में नौकरी करती है. वह छठ पूजा के लिए अपने घर आ रही थी. पर फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह ऐसे चक्कर में फंसी कि सऊदी से बिहार अपने घर पहुंचते-पहुंचते 5 देशों की सैर कर ली है. बिहार की लड़की की लड़की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद बहरीन पहुंची, जहां से फ्लाइट पकड़कर अबू धाबी गई. इस दौरान उसने श्रीलंका में अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इसके बाद चेन्नई के रास्ते रांची पहुंची.

आव्या सऊदी अरब के खोबर में रहकर जॉब करती है. इसके साथ ही वह फूड और ट्रैवलर व्लॉगर भी है. 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में आव्या ने बताया कि छठ पूजा के लिए घर पहुंचते-पहुंचते 4 देशों में घूम लिया. वीडियो में आव्या ने कहा कि छठ पूजा के लिए सऊदी से भारत जा रहे हैं. पहले हम लोग सऊदी से फ्लाइट किए तो हम लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो गई.

इसके बाद हम लोग बहरीन से फ्लाइट किए तो सबसे पहले हम लोग कार से बहरीन गए. वहां पर कुछ खाने पीने के बाद फ्लाइट पकड़ी, जो अबू-धाबी पहुंचे, जहां पर लेओवर था. बिहार की लड़की ने बताया कि अबू-धाबी में थोड़ा शॉपिंग की. इसके बाद अबू-धाबी से फ्लाइट पकड़कर वह श्रीलंका पहुंची. जहां पर उसने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान श्रीलंका में भी घूमी फिरी. मतलब सऊदी से निकलने और भारत पहुंचते-पहुंचते 4-5 दिन मस्ती किए.