बाबू देवशरण सिंह की 126वीं जयंती पर डॉ. प्रेम कुमार ने किया नमन, बोले- समाज सेवा की मिसाल है उनका जीवन
Bihar news: बाबू देवशरण सिंह की 126वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबू देवशरण सिंह के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उनके योगदान को समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी बताया।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाबू देवशरण सिंह का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और कमजोर-वंचित वर्गों के हितों के लिए समर्पित रहा। सादगी, त्याग, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं थीं। उन्होंने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों को याद करने का उद्देश्य केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी है। बाबू देवशरण सिंह के सामाजिक योगदान और उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती रहेंगी।







