छठ पूजा पर राजेश कुमार ने सपरिवार भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, बिहारवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
छठ महापर्व के पावन अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने औरंगाबाद स्थित अपने आवास पर सपरिवार भगवान सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस पावन अवसर पर उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्ता को नमन करते हुए कहा कि छठ पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, संयम, अनुशासन और त्याग का संदेश देता है। छठ महापर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने कामना की कि छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा सभी बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे। हर परिवार में सुख-समृद्धि आए, जीवन में खुशहाली हो और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।







