Movie prime

रामनवमी पर गयाजी में सेवा भाव: राम भक्तों के बीच पहुंचे मेयर व पूर्व डिप्टी मेयर, राम भक्तों के स्वागत में फूल और पानी के फुव्वारे...

Gaya: इस दौरान नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, पार्षद उपेंद्र कुमार, प्रतिनिधि सोनू शर्मा, बिल्डर विकास साह सहित पार्षद प्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की.
 
GAYA

Gaya: श्री रामनवमी पूजा के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि राम भक्तों की सेवा में पूरे समर्पण के साथ जुटे रहे. इस दौरान नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, पार्षद उपेंद्र कुमार, प्रतिनिधि सोनू शर्मा, बिल्डर विकास साह सहित पार्षद प्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की.

शोभायात्रा में शामिल हजारों राम भक्तों के स्वागत में मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर स्वयं मौजूद रहकर पानी के फुव्वारे व पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिवादन करते नजर आए.

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान व पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो हमें मर्यादा, त्याग और सेवा का संदेश देता है.

उन्होंने गया वासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि नगर निगम हमेशा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लोगों के साथ खड़ा रहता है.

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा.